धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 10 अक्टूबर 2025

Subhi
10 Oct 2025 6:18 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 10 अक्टूबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 18, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, कृष्ण, चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 25, रवि उस्सानी 17, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 10 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहूकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से मध्याह्न 12 बजे तक।

चतुर्थी तिथि रात्रि 08 बजकर 03 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र सायं 05 बजकर 31 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग सायं 05 बजकर 41 मिनट तक उपरांत व्यतीपात का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 15 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात अपनी उच्च राशि वृष पर संचार करेगा।

आज के व्रत एवं त्योहार - करक (करवा चैथ व्रत) चतुर्थी।

सूर्योदय का समय 10 अक्टूबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 19 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 10 अक्टूबर 2025 : शाम में 5 बजकर 57 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 40 मिनट से सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 8 बजकर 38 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सुहागन महिला को श्रृंगार का सामान भेंट दें।


Next Story