धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 6 नवंबर 2025

Subhi
6 Nov 2025 6:19 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 6 नवंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 15, शक सम्वत् 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 21, जमादि उल्लावल 14, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल मध्याह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

प्रतिपदा तिथि अपराह्न 02 बजकर 55 मिनट तक उपरांत द्वितीय तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 28 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ व्यतीपात योग प्रातः 07 बजकर 04 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ कौलव करण अपराह्न, 02 बजकर 55 मिनट तक उपरांत ग्र करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 11 बजकर 47 मिनट तक मेष उपरांत अपनी उच्चराशी वृष पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार पद्मक योग तीर्थ राज पुवकर स्नान (राजस्थान)।

सूर्योदय का समय 6 नवंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 36 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 6 नवंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 32 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 6 नवंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 52 मिनट से सुबह 5 बजकर 44 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 नवंबर 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 36 मिनट से 7 बजकर 58 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक।

आज का उपाय : आज चने की दाल पर मुनखे और गुड़ रखकर मंदिर में दान करें।

Next Story