धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 12 नवंबर 2025

Subhi
12 Nov 2025 6:21 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 12 नवंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 21, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 27, जमादि उल्लावल 20, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

अष्टमी तिथि रात्रि 10 बजकर 52 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, आश्लेषा नक्षत्र सायं 06 बजकर 35 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ, शुक्ल योग प्रातः 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ, बालव करण प्रातः 10 बजकर 58 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं काल 06 बजकर 35 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री भैरव का लाष्टमी, प्रथमा ष्टमी (उड़ीसा) ।

सूर्योदय का समय 12 नवंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 40 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 12 नवंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 29 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 56 मिनट से सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 नवंबर 2025 :

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 2 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

आज का उपाय : आज गणेश चालीसा का पाठ करें।

Next Story