धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 1 नवंबर 2025

Subhi
1 Nov 2025 6:23 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 1 नवंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 10, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ल, दशमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 15, जमादि उल्लावल 09, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

दशमी तिथि प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र सायं 06 बजकर 20 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। धु्रव योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 09 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार- देव प्रबोधिनी एकादशी।

सूर्योदय का समय 1 नवंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 33 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 1 नवंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 37 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 1 नवंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 49 मिनट से सुबह 5 बजकर 41 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 1 नवंबर 2025 :

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 2 बजकर 50 मिनट से 4 बजकर 13 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान विष्णु सिंगाड़ा का भोग लगाएं ।


Next Story
null