धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 19 मार्च 2025

Subhi
19 March 2025 6:24 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 19 मार्च 2025
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 28, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, पंचमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 06, रमजान 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि का अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 38 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग सायं 05 बजकर 38 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 02 बजकर 07 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री रंगपंचमी।

सूर्योदय का समय 19 मार्च 2025 : सुबह में 6 बजकर 25 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 19 मार्च 2025 : शाम में 6 बजकर 31 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 19 मार्च 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट तक सुबह में 5 बजकर 39 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से रात में 12 बजकर 52 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 मार्च 2025 :

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 56 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान गणेश को लड्डुओं भोग लगाएं।

Next Story