धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 13 जनवरी 2026

Subhi
13 Jan 2026 6:19 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 13 जनवरी 2026
x

राष्ट्रीय मिति पौष 24, शक संवत 1947, माघ कृष्ण, दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 30, रज्जब 23, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 जनवरी 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

दशमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 18 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 06 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग सायं 07 बजकर 05 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। विष्ट करण अपराह्न 03 बजकर 18 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार- लोहड़ी पर्व (पंजाब, हरियाणा, जम्मू, दिल्ली)।

सूर्योदय का समय 13 जनवरी 2026 : सुबह में 7 बजकर 15 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 13 जनवरी 2026 : शाम में 5 बजकर 44 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2026 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट मिनट तक। निशीथ काल दोपहर में 12 बजकर 3 मिनट से से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2026 :

दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर में 12 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 48 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 3 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 7 बजकर 15 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक।

आज का उपाय : आज किसी हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

Next Story