धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 30 दिसंबर 2025

Subhi
30 Dec 2025 6:22 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 30 दिसंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति पौष 09, शक संवत 1947, पौष, शुक्ल, दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 16, रज्जब 09, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 दिसंबर 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल दोपहर 03 बजे से अपराह्न 04 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि प्रातः 06 बजकर 38 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 58 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। गर करण प्रातः 07 बजकर 51 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - पुत्रदा एकादशी व्रत, वैकुण्ठ एकादशी का क्षय।

सूर्योदय का समय 30 दिसंबर 2025 : सुबह में 7 बजकर 13 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 30 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 34 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 30 दिसंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 दिसंबर 2025 :

दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 11 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 18 मिनट से 9 बजकर 59 मिनट तक। भद्रा काल का समय सुबह में 6 बजकर 28 मिनट से अगले दिन सुबह में 5 बजे तक।

आज का उपाय : आज सुंदरकांड का पाठ करें।

Next Story