धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 3 दिसंबर 2025

Subhi
3 Dec 2025 6:21 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 3 दिसंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 12, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष शुक्ल, त्रयोदशी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 18, जमादि उल्लावल 11, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र सायं 06 बजे तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग सायंकाल 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 14 मिनट तक मेष उपरांत अपनी उच्च राशि वृषभ में संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार- चतुर्दशी व्रत।

सूर्योदय का समय 3 दिसंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 57 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 3 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 23 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 3 दिसंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 09 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट से। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 3 दिसंबर 2025 :

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 34 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

आज का उपाय : आज हरी सब्जियों का दान किसी जरूरतमंद को करें।

Next Story