धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 8 सितंबर 2024

Subhi
8 Sep 2024 1:06 AM GMT
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 8 सितंबर 2024
x

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 17, शक संवत 1946, भाद्रपद, शुक्ल, पंचमी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 24, रबि-उल्लावल 04, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

पंचमी तिथि सायं 07 बजकर 59 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 31 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 05 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। बव करण प्रातः 06 बजकर 49 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार ऋषि-पंचमी व्रत, संवत्सरी-महापर्व (जैन)।

सूर्योदय का समय 8 सितंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 8 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 34 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 8 सितंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 17 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 56 मिनट से से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 10 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 सितंबर 2024 :

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 54 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक।

आज का उपाय : आज अपने गुरु और माता पिता के चरण स्पर्श करें और लाल गाय को रोटी खिलाएं ।


Next Story