धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 7 नवंबर 2025

Subhi
7 Nov 2025 6:15 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 7 नवंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 16, शक सम्वत् 1947, मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीय शुक्रवार विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 22, जमादि उल्लावल 15, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

द्वितीय तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 06 मिनट तक उपरांत तृतीय तिथि का आरंभ रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्री 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, परिधि योग रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत शिवयोग का आरंभ गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 06 मिनट तक उपरांत विष्टी करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार शुक्र स्वाति में।

सूर्योदय का समय 6 नवंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 37 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 6 नवंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 32 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 6 नवंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 53 मिनट से सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 नवंबर 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 43 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 48 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 9 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक।

आज का उपाय : "ओम शुक्राय नमः" का जप कम से कम 108 बार करें।

Next Story