धर्म-अध्यात्म

Aaj ka Panchang : आज का पंचांग, 7 फरवरी 2025

Subhi
7 Feb 2025 12:49 AM GMT
Aaj ka Panchang : आज का पंचांग, 7 फरवरी 2025
x

राष्ट्रीय मिति माघ 18, शक संवत 1946, माघ शुक्ल, दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 25, शब्बान 08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

दशमी तिथि रात्रि 09 बजकर 27 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र सायं 06 बजकर 40 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग सायं 04 बजकर 17 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 10 बजकर 11 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।

सूर्योदय का समय 7 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 5 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 7 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 5 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 7 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 3 मिनट से 6 बजकर 29 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 फरवरी 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 28 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 1 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।


Next Story