धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 29 सितंबर 2025

Subhi
29 Sept 2025 6:28 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 29 सितंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 07, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, सप्तमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 14, रवि उस्सानी 06, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सप्तमी तिथि सायंकाल 04 बजकर 32 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।

मूल नक्षत्र दिन रात भोग करेगा। सौभाग्य योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 10 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। वणिज करण सायंकाल 04 बजकर 32 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - काली पूजा प्रारंभ, सरस्वती आह्वान। ओली प्रारंभ (जैन)।

सूर्योदय का समय 29 सितंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 29 सितंबर 2025 : शाम में 6 बजकर 09 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 29 सितंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 37 मिनट से सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात में 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 09 मिनट से 6 बजकर 33 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 सितंबर 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट तक 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 13 मिनट से 7 मिनट से 43 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक।

आज का उपाय : आज मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करें।

Next Story