धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग ,29 मई 2025

Subhi
29 May 2025 6:26 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग ,29 मई 2025
x

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 08, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ला, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 16, जिल्हिजा 01, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि रात्रि 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

आद्र्रा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत उपरांत गण्ड योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार रम्भा तृतीया व्रत, महाराणा प्रताप जयंती।

सूर्योदय का समय 29 मई 2025 : सुबह में 5 बजकर 24 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 29 मई 2025 : शाम में 7 बजकर 12 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 29 मई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 12 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 मई 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय : आज केले पेड़ की 5 बार परिक्रमा करें और नीचे बैठकर ओम बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें।

Next Story
null