धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 29 मार्च 2025

Subhi
29 March 2025 6:14 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 29 मार्च 2025
x

राष्ट्रीय मिति चैत्र 08, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, अमावस्या, शनिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 16, रमजान 28, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि सायं 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 07 बजकर 27 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग रात्रि 10 बजकर 03 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। नाग करण सायं 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार चैत्र अमावस्या, शनिचरी अमावस्या, गण्डमूल 19ः23 से विक्रम संवत 2081 पूर्ण।

सूर्योदय का समय 29 मार्च 2025 : सुबह में 6 बजकर 14 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 29 मार्च 2025 : शाम में 6 बजकर 37 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 29 मार्च 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट तक सुबह में 5 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 2 मिनट से रात में 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 मार्च 2025 :

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक। पंचक काल पूरा समय रहेगा।

आज का उपाय : आज शनि स्रोत का पाठ करें।

Next Story