धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 28 फरवरी 2025

Subhi
28 Feb 2025 6:18 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 28 फरवरी 2025
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 09, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 17, शब्बान 30, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

शतभिषा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 40 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग रात्रि 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। विस्तुध्न करण सायं 04 बजकर 46 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 05 बजकर 58 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 28 फरवरी 2025 : सुबह में 6 बजकर 46 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 28 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 20 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 28 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 8 मिनट से रात में 12 बजकर 58 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 28 फरवरी 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 6 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक। पंचक काल पूरा दिन रहने वाला है।

आज का उपाय : आज छोटी कन्याओं को कुछ न कुछ दान में जरुर दें।

Next Story