धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 27 नवंबर 2024

Subhi
27 Nov 2024 6:24 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 27 नवंबर 2024
x

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 06, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, द्वादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 12, जमादि उल्लावल-24, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 नवम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अगले दिन सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

चित्रा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग अपराह्न 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। कौलव करण सायं 05 बजकर 06 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सायं 06 बजकर 07 मिनट तक कन्या उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 27 नवंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 नवंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 27 नवंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 9 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 48 मिनट से से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 53 मिनट से 8 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 नवंबर 2024 :

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।

आज का उपाय : आज गणेशजी को दूर्वा की माला बनाकर अर्पित करें।

Next Story