धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 27 जून 2025

Subhi
27 Jun 2025 6:16 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 27 जून 2025
x

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 06, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ला, द्वितीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 13, मुहर्रम 01, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 27 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वितीया तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग रात्रि 09 बजकर 10 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार और यात्रा-उत्सव (श्री जगन्नाथ पुरी), 1447 हिजरी प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 27 जून 2025 : सुबह में 5 बजकर 25 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 27 जून 2025 : शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 27 जून 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 जून 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 4 मिनट से 11 बजे तक।

आज का उपाय : आज लक्ष्मी माता को गुलाब के फूलों को माला अर्पित करें।


Next Story