धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 27 दिसंबर 2024

Subhi
27 Dec 2024 6:18 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 27 दिसंबर 2024
x

राष्ट्रीय मिति पौष 06 शक संवत 1946 पौष कृष्ण द्वादशी शुक्रवार विक्रम संवत् 2081 । सौर पौष मास प्रविष्टे 13 जमादि उल्सानी 24 हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 दिसम्बर सन् 2024 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 27 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 29 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग रात्रि 10 बजकर 37 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 01 बजकर 36 मिनट तक उपरान्त गर करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 57 मिनट तक तुला उपरान्त वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 27 दिसंबर 2024 : सुबह में 7 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 27 दिसंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 32 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 27 दिसंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 39 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 47 मिनट से सुबह 11 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 दिसंबर 2024 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल। इसी के साथ सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 2 मिनट तक।

आज का उपाय : आज महालक्ष्मी और श्री विष्णु की पूजा करें।

Next Story