धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 26 नवंबर 2025

Subhi
26 Nov 2025 6:19 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 26 नवंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 05, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 11, जमादि उल आखिर 04, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

षष्ठी तिथि रात्रि 12 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। वृद्धि योग दिन के 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 34 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार- स्कन्द षष्ठी, चम्पा षष्ठी।

सूर्योदय का समय 26 नवंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 52 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 26 नवंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 24 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 26 नवंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 5 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 26 नवंबर 2025 :

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक।

आज का उपाय : आज किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियों का दान करें।

Next Story