धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 25 अक्टूबर 2025

Subhi
25 Oct 2025 6:26 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 25 अक्टूबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 03, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ल, चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 09, जमादि उल्लावल 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 05 बजकर 49 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 52 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग अगले दिन सूर्योदय से लेकर।वणिज करण दिन के 02 बकर 35 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि में संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - उचय श्री विनायक चतुर्थी।

सूर्योदय का समय 25 अक्टूबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 28 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 25 अक्टूबर 2025 : शाम में 5 बजकर 42 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 25 अक्टूबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 46 मिनट से सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 25 अक्टूबर 2025 :

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 17 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 28 मिनट से 7 बजकर 13 मिनट तक।

आज का उपाय : आज माता लक्ष्मी को गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें।


Next Story