धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 जनवरी 2025

Subhi
25 Jan 2025 12:53 AM GMT
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 जनवरी 2025
x

राष्ट्रीय मिति माघ 05, शक संवत 1946, माघ कृष्ण, एकादशी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 12, रज्जब 24, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि रात्रि 08 बजकर 32 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।

ज्येष्ठा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 26 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। धु्रव योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 38 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 59 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार षट्तिला एकादशी व्रत, गण्डमूल विचार।

सूर्योदय का समय 25 जनवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 25 जनवरी 2025 : शाम में 5 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 25 जनवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से रात में 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 52 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 25 जनवरी 2025 :

सुबह में सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 8 बजकर 32 मिनट से 9 बजकर 53 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 7 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 55 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर तिल का दान करें।

Next Story