धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 अगस्त 2025

Subhi
25 Aug 2025 6:19 AM IST
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 25 अगस्त 2025
x

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 03, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, द्वितीया, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 10, रवि उल्लावल 01, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वितीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 50 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग मध्याह्न 12 बजकर 06 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 35 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 08 बजकर 29 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 08 बजकर 29 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री वराह जयंती (अपराह्न व्यापिनी)।

सूर्योदय का समय 25 अगस्त 2025 : सुबह में 5 बजकर 55 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 25 अगस्त 2025 : शाम में 6 बजकर 50 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 25 अगस्त 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 27 मिनट से सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 25 अगस्त 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 49 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक।

आज का उपाय : आज शनि स्त्रोत का पाठ करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

Next Story