धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 24 जुलाई 2025

Subhi
24 July 2025 6:30 AM IST
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 24 जुलाई 2025
x

राष्ट्रीय मिति श्रावण 02, शक संवत 1947, श्रावण कृष्ण अमावस्या, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 09, मुहर्रम 28, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अमावस्या तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 41 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

पुनर्वसु नक्षत्र सायं 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। चतुष्पद करण अपराह्न 01 बजकर 35 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्रावण (हरियाली) अमावस्या।

सूर्योदय का समय 24 जुलाई 2025 : सुबह में 5 बजकर 38 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 24 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 17 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 24 जुलाई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक। गुरु पुष्य योग शाम में 4 बजकर 43 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 जुलाई 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 11 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 39 मिनट से शाम में 4 बजकर 33 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल अर्पित करें।

Next Story
null