धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 22 जुलाई 2026

nidhi
22 July 2026 6:19 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 22 जुलाई 2026
x
आज का पंचांग

Aaj ka panchang 22 July 2026: आज 22 जुलाई 2026, बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन भड़ली नवमी मनाई जाती है। इस दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का समापन होता है। यह दिन अबूझ मुहूर्त माना जाता है। जिसका अर्थ है कि इस दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त के देखें शुभ या मांगलिक कार्यों को किया जाता है। भड़ली नवमी पर भगवान विष्णु, मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और व्रत का शुभ फल प्राप्त होता है। मान्यता है कि भड़ली नवमी के दिन व्रत करने से भगवान विष्णु, भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस बार भड़ली नवमी पर रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। यहां देखें भड़ली नवमी पर पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

22 जुलाई का विस्तृत पंचांग:
22 जुलाई, बुधवार, शक संवत्: 31, आषाढ़, (सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 07, श्रावण मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 07,सफर, 1448, विक्रमी संवत्: आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि (दिन-रात) स्वाति नक्षत्र रात्रि 11.04 मिनट तक पश्चात विशाखा नक्षत्र, साध्य योग सायं 06.42 मिनट तक पश्चात शुभ योग। चन्द्रमा तुला राशि में (दिन रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। भड़ली नवमी। गुप्त नवरात्र समाप्त।
सूर्य और चंद्रमा का समय-
सूर्योदय- सुबह 06:11 बजे
सूर्यास्त- रात 09:42 बजे
चंद्रोदय- शाम 04:10 बजे
चंद्रास्त- अगले दिन 22 जुलाई को सुबह 12:44 बजे।
आज पूजन के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:03 बजे से सुबह 05:37 बजे तक।
प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:20 बजे से सुबह 06:11 बजे तक।
विजय मुहूर्त- शाम 04:32 बजे से शाम 05:34 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- रात 09:40 बजे से रात 09:58 बजे तक।
सायाह्न सन्ध्या- रात 09:42 बजे से रात 10:33 बजे तक।
अमृत काल- सुबह 09:56 बजे से सुबह 11:41 बजे तक।
रवि योग- शाम 07:33 बजे से अगले दिन 23 जुलाई को सुबह 06:12 बजे तक।
आज पूजन के अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल- दोपहर 01:57 बजे से दोपहर 03:53 बजे तक।
यमगण्ड- सुबह 08:07 बजे से सुबह 10:04 बजे तक।
आडल योग- शाम 07:33 बजे से अगले दिन सुबह 06:12 बजे तक।
दुर्मुहूर्त- दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:28 बजे तक।
गुलिक काल- दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 01:57 बजे तक।
Next Story