धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 22 जनवरी 2025

Subhi
22 Jan 2025 12:54 AM GMT
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 22 जनवरी 2025
x

राष्ट्रीय मिति माघ 02, शक संवत 1946, माघ कृष्ण, अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 09, रज्जब 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

स्वाती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 34 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 38 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 19 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 22 जनवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 22 जनवरी 2025 : शाम में 5 बजकर 52 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 22 जनवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 12 मिनट से रात में 1 बजकर 5 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 58 मिनट 6 बजकर 25 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 22 जनवरी 2025 :

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर में 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 33 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 17 मिनट से 1 बजे तक।

आज का उपाय : आज गणेशजी का लड्डुओं का भोग लगाएं फिर इस प्रसाद को सभी को वितरित कर दें।

Next Story