धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 जुलाई 2025

Subhi
21 July 2025 6:27 AM IST
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 जुलाई 2025
x

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 30, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्णा एकादशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 06, मुहर्रम 25, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 21 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 07 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग सायं 07 बजकर 39 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार कामिका एकादशी व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सूर्योदय का समय 21 जुलाई 2025 : सुबह में 5 बजकर 36 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 21 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 18 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 21 जुलाई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 21 जुलाई 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 45 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 5 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक। भद्राकाल का सुबह में 5 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 12 मिनट तक।

आज का उपाय : आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ कम से कम 2 बार करें और भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं।

Next Story
null