धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 अगस्त 2025

Subhi
21 Aug 2025 6:20 AM IST
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 21 अगस्त 2025
x

राष्ट्रीय मिति श्रावण 30, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, कृष्ण, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 06, सफ़र 26, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 21 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। त्रयोदशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 45 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।

पुष्य नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 09 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग सायं 04 बजकर 14 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार अघोरा चतुर्दशी, मासशिवरात्रि व्रत।

सूर्योदय का समय 21 अगस्त 2025 : सुबह में 5 बजकर 53 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 21 अगस्त 2025 : शाम में 6 बजकर 54 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 21 अगस्त 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 26 मिनट से सुबह 5 बजकर 10 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 21 अगस्त 2025 :

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 31 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान विष्णु को केसर की खीर का भोग लगाएं।


Next Story