धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 20 फरवरी 2025

Subhi
20 Feb 2025 6:18 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 20 फरवरी 2025
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 01, शक संवत 1946, फाल्गुन कृष्ण, सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 09, शब्बान 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सप्तमी तिथि प्रातः 09 बजकर 59 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग पूर्वाह्न 11 बजकर 34 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 59 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार जानकी व्रत (मध्याह्न-व्यापिनी), शक फाल्गुन प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 20 फरवरी 2025 : सुबह में 6 बजकर 54 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 20 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 14 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 20 फरवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजे तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 20 फरवरी 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 19 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 42 मिनट से 11 बजकर 27 मिनट तक।

आज का उपाय : आज रामचरित्र मानस का पाठ करें।

Next Story