धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 2 नवंबर 2024

Subhi
2 Nov 2024 6:29 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 2 नवंबर 2024
x

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 11, शक सम्वत् 1946, कार्तिक शुक्ला, प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 17, रबि-उल्सानी-29, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 02 नवम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 58 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग पूर्वाह्न 11 बजकर 18 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण प्रातः 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 24 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रारंभ, अन्नकूट-गोवर्धन पूजा, गोक्रीडा, बलिपूजा, विश्वकर्मा दिवस (पंजाब)।

सूर्योदय का समय 2 नवंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 34 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 2 नवंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 35 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 50 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 2 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 39 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 18 मिनट तक।

आज का उपाय : आज गाय को चार रोटी निकालकर सुबह अपने हाथ से खिलाएं।

Next Story