- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj ka Panchang : आज...
राष्ट्रीय मिति माघ 13, शक सम्वत् 1946, माघ शुक्ला, चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 20, शब्बान 03, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 02 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।
चतुर्थी तिथि प्रातः 09 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 53 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। शिव योग प्रातः 09 बजकर 15 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : माघ शुक्ल पंचमी तिथि।
सूर्योदय का समय 2 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 9 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 2 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 12 बजकर 8 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 59 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 2 फरवरी 2025 :
शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 9 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 31 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 34 मिनट से 5 बजकर 18 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 7 बजकर 9 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है।
आज का उपाय : आज सूर्य देव के मंत्रों का 108 बार जप करें।