धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 2 अगस्त 2025

Subhi
2 Aug 2025 6:16 AM IST
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 2 अगस्त 2025
x

राष्ट्रीय मिति श्रावण 11, शक सम्वत् 1947, श्रावण शुक्ल, अष्टमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 18, सफ़र 07, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 02 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।

विशाखा नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 35 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 24 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 53 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 2 अगस्त 2025 : सुबह में 5 बजकर 43 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 2 अगस्त 2025 : शाम में 7 बजकर 11 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 2 अगस्त 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 19 मिनट से सुबह 5 बजकर 1 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 2 अगस्त 2025 :

सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 37 मिनट तक।

आज का उपाय : आज शनि चालीसा का पाठ करें और शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

Next Story