धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 19 अक्टूबर 2024

Subhi
19 Oct 2024 12:51 AM GMT
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 19 अक्टूबर 2024
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 27, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 03, रबि-उल्सानी-15, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि प्रातः 09 बजकर 49 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

भरणी नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 47 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग सायं 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 49 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 10 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 19 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 19 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 47 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 44 मिनट से 5 बजकर 34 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 41 मिनट से से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 47 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 49 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर मिनट तक तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 24 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 8 बजकर 13 मिनट से अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक।

आज का उपाय : आज तुलसी के पांच पत्ते भगवान विष्णु को अर्पित करें।

Next Story