धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 18 मार्च 2025

Subhi
18 March 2025 6:21 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 18 मार्च 2025
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 27, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, चतुर्थी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 05, रमजान 17, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि रात्रि 10 बजकर 10 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।

स्वाति नक्षत्र सायं 05 बजकर 52 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग सायं 04 बजकर 44 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। बव करण प्रातः 08 बजकर 52 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री भगवान नारायण जयन्ती।

सूर्योदय का समय 18 मार्च 2025 : सुबह में 6 बजकर 27 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 18 मार्च 2025 : शाम में 6 बजकर 31 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 18 मार्च 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक सुबह में 5 बजकर 40 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से रात में 12 बजकर 53 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 मार्च 2025 :

दोपहर में 3 बजे से 3 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 40 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान बजरंग बाण का पाठ करें।


Next Story