धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2024

Subhi
17 Oct 2024 12:54 AM GMT
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 17 अक्टूबर 2024
x

राष्ट्रीय मिति आश्विन 25, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, पूर्णिमा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 01, रबि-उल्सानी-13, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि सायं 04 बजकर 56 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

रेवती नक्षत्र सायं 04 बजकर 20 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 42 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। विष्टि करण 06 बजकर 49 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा सांय 04 बजकर 20 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : आश्विन पूर्णिमा, श्री सत्यनारायण व्रत, पंचक समाप्त सायं 04 बजकर 20 मिनट पर, महर्षि श्री वाल्मीकि जयंती, कार्तिक स्नान नियम प्रारंभ नवान्नभक्षणं, आकाश दीपदान प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 17 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 17 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 49 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 17 अक्टूबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 43 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 41 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 49 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 अक्टूबर 2024 :

राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। वहीं, सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक। पंचक काल सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 6 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 48 मिनट तक। इसके बाद पंचक काल का समय सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 4 बजकर 20 मिनट तक।

आज का उपाय : आज चने की दाल और गुड़ का दान किसी जरुरमंद को करें।

Next Story