धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 16 जुलाई 2025

Subhi
16 July 2025 6:24 AM IST
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 16 जुलाई 2025
x

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 25, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्ण षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 01, मुहर्रम 20, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 16 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 09 बजकर 02 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग पूर्वाह्न 11 बजकर 57 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्रावण संक्रान्ति, मुहुर्त 45।

सूर्योदय का समय 16 जुलाई 2025 : सुबह में 5 बजकर 33 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 16 जुलाई 2025 : शाम में 7 बजकर 20 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 16 जुलाई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 जुलाई 2025 :

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : आज गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें और हरी चीजों का दान दें।


Next Story
null