धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 16 दिसंबर 2024

Subhi
16 Dec 2024 6:27 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 16 दिसंबर 2024
x

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 26, शक संवत 1946, पौष, कृष्ण, प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 02, जमादि उल्सानी-13, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 28 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

आद्र्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 14 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग रात्रि 11 बजकर 22 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 28 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 16 दिसंबर 2024 : सुबह में 7 बजकर 7 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 16 दिसंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 16 दिसंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 56 मिनट से से 12 बजकर 50 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 दिसंबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। इसके बाद दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 44 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट तक।

आज का उपाय : आज शिव रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ करें।

Next Story