धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 15 सितंबर 2024

Subhi
15 Sept 2024 6:24 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 15 सितंबर 2024
x

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 24, शक संवत 1946, भाद्रपद, शुक्ल, द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 31, रबि-उल्लावल 11, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वादशी तिथि सायं 06 बजकर 13 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

श्रवण नक्षत्र सायं 06 बजकर 49 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग अपराह्न 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। बव करण प्रातः 07 बजकर 28 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत, श्रवण द्वादशी, श्री वामन जयन्ती, पंचक प्रारंभ अगले दिन सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक।

सूर्योदय का समय 15 सितंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 15 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 15 सितंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 33 मिनट से 5 बजकर 19 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 19 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 53 मिनट से से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 सितंबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 4 बजकर 47 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक।

आज का उपाय : आज सूर्य को लाल चंदन, गुड डालकर जल अर्पित करें।


Next Story