धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 15 मार्च 2025

Subhi
15 March 2025 6:26 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 15 मार्च 2025
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 24, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत् 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 02, रमजान 14, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अपराह्न 01 बजकर 34 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग अपराह्न 02 बजे तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 02 बजकर 34 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार होला-मेला (श्री आनंदपुर व पाओंटा-साहिब), वसन्तोत्सव, धुलेंडी, आम्रकुसुम प्राशन।

सूर्योदय का समय 15 मार्च 2025 : सुबह में 6 बजकर 30 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 15 मार्च 2025 : शाम में 6 बजकर 29 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 15 मार्च 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 55 मिनट तक सुबह में 5 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से रात में 12 बजकर 54 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 मार्च 2025 :

सबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजे से 9 बजकर 30 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 19 मिनट तक।

आज का उपाय : आज शनि चालीसा का पाठ करें।


Next Story