धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 14 मार्च 2025

Subhi
14 March 2025 6:29 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 14 मार्च 2025
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 23, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, पूर्णिमा, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 01, रमजान 13, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पूर्णिमा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अपराह्न 01 बजकर 24 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ।

बव करण मध्याह्न 12 बजकर 25 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 57 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार फाल्गुन पूर्णिमा, होली पर्व, होलाष्टक समाप्त, चैत्र संक्रांति, पुण्यकाल संक्रान्ति दोपहर 12 बजकर 26 मिनट बाद, श्री चैतन्य महाप्रभु जयंती, होलिका विभूति धारण।

सूर्योदय का समय 14 मार्च 2025 : सुबह में 6 बजकर 31 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 14 मार्च 2025 : शाम में 6 बजकर 28 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 14 मार्च 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 55 मिनट तक सुबह में 5 बजकर 44 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से रात में 12 बजकर 54 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 मार्च 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 55 मिनट से 9 बजकर 43 मिनट तक।

आज का उपाय : आज मां लक्ष्मी को लाल कपड़े में कौड़ियां अर्पित करें।

(आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा)

आयुषी त्यागी

लेखक के बारे में

आयुषी त्यागी

आयुषी त्यागी को मीडिया के विभिन्न संस्थानों में इनका 6 साल का कार्यानुभव रहा है। ज्योतिष और धर्म पर बीते 2 सालों से काम का अनुभव है। इन्होंने वैदिक ज्योतिष, अंकज्योतिष और टैरो के साथ हस्तरेखा और वास्तु एवं फेंगशुई पर भी अध्ययन किया है और अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को उचित ज्योतिषीय उपाय बताकर परेशानियों से निकलने में सहायता करती है। इसके अलावा इन्होंने राजनीतिक विषयों पर पर भी मीडिया संस्थानों में काम किया है। खाली समय में धर्म-ग्रंथों का अध्ययन और चिंतन करने के साथ ही यात्रा और संगीत का भी आनंद लेती हैं।

... और पढ़ें

आज का तापमान

Next Story