धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 13 मार्च 2025

Subhi
13 March 2025 6:18 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 13 मार्च 2025
x

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 22, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, चतुर्दशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 30, रमजान 12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 मार्च सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 36 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन सुबह 06 बजकर 20 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अपराह्न 01 बजकर 03 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 36 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - होलिका दहन, श्री सत्यनारायण व्रत, लक्ष्मी नारायण व्रत, वृष दान व्रत।

सूर्योदय का समय 13 मार्च 2025 : सुबह में 6 बजकर 32 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 13 मार्च 2025 : शाम में 6 बजकर 28 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 13 मार्च 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजे से 56 मिनट तक सुबह में 5 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिता काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से रात में 12 बजकर 54 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 मार्च 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 32 मिनट से 8 बजकर 2 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 31 मिनट से 11 बजकर 19 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 10 बजकर 35 मिनट से रात में 11 बजकर 26 मिनट तक।

आज का उपाय : आज होलिका दहन के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें।



Next Story