धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 13 जनवरी 2025

Subhi
13 Jan 2025 6:23 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 13 जनवरी 2025
x

राष्ट्रीय मिति पौष 23, शक संवत 1946, पौष शुक्ल, पूर्णिमा, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर पौष मास प्रविष्टे 30, रज्जब 12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 जनवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 57 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 38 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 39 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 30 मिनट तक उपरांत बालव करण। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 20 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री सत्यनारायण व्रत, पौष पूर्णिमा, मघा स्नान प्रारंभ, लोहड़ी पर्व (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली)।

सूर्योदय का समय 13 जनवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 13 जनवरी 2025 : शाम में 5 बजकर 44 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 2 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 51 मिनट 6 बजकर 18 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 जनवरी 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 39 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 7 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 26 मिनट तक।

आज का उपाय : आज जरूरतमंद लोगों को दान पुण्य करें।

Next Story