धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 11 जून 2025

Subhi
11 Jun 2025 6:22 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 11 जून 2025
x

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 21, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, पूर्णिमा, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 29, जिल्हिजा 14, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि अपराह्न 01 बजकर 14 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 11 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र काआरंभ।

साध्य योग अपराह्न 02 बजकर 04 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 01 बजकर 14 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 11 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार ज्येष्ठ पूर्णिमा, संत कबीर जयंती (627वीं), ज्येष्ठ योग, गण्डमूल विचार।

सूर्योदय का समय 11 जून 2025 : सुबह में 5 बजकर 22 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 11 जून 2025 : शाम में 7 बजकर 19 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 11 जून 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 जून 2025 :

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

आज का उपाय : आज गणेश चालीसा का पाठ करें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

Next Story