- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Panchang : आज...
![Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 11 फरवरी 2025 Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 11 फरवरी 2025](https://jantaserishta.com/h-upload/2025/02/11/4376895-4.webp)
राष्ट्रीय मिति माघ 22, शक संवत 1946, माघ शुक्ल, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर माघ मास प्रविष्टे 29, शब्बान 12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 फरवरी सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 06 बजकर 56 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।
पुष्य नक्षत्र सायं 06 बजकर 34 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग प्रातः 09 बजकर 06 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण सायं 06 बजकर 56 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 11 फरवरी 2025 : सुबह में 7 बजकर 2 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 11 फरवरी 2025 : शाम में 6 बजकर 8 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त 11 फरवरी 2025 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 11 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 12 बजकर 9 मिनट से रात में 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 6 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 11 फरवरी 2025 :
दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 11 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजे तक। भद्राकाल का समय शाम में 6 बजकर 55 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 2 मिनट तक।
आज का उपाय : आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।