धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 1 सितंबर 2025

Subhi
1 Sept 2025 6:24 AM IST
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 1 सितंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 10, शक संवत 1947, भाद्रपद, शुक्ल, नवमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 17, रवि उल्लावल 08, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 58 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र सायंकाल 07 बजकर 55 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग अपराह्न 04 बजकर 31 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। चंद्रमा सायंकाल 09 बजकर 55 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार अदुःख नवमी, चन्द्र नवमी।

सूर्योदय का समय 1 सितंबर 2025 : सुबह में 5 बजकर 59 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 1 सितंबर 2025 : शाम में 6 बजकर 43 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 1 सितंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 29 मिनट से सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात में 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 43 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 1 सितंबर 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 59 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 46 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक।

आज का उपाय : आज शिवजी की पूजा करें और शिवजी का काले तिल से अभिषेक करें।

Next Story