धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2024

Subhi
1 Dec 2024 6:28 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 1 दिसंबर 2024
x

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 10, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, अमावस्या, रविवार, विक्रम संवत 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 16, जमादि उल्लावल-28, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अमावस्या तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

अनुराधा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 24 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग सायं 04 बजकर 33 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। नाग करण पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 1 दिसंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 1 दिसंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 1 दिसंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 49 मिनट से से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 1 दिसंबर 2024 :

राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। वहीं, दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 51 मिनट तक।

आज का उपाय : आज आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

Next Story