धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 5 दिसंबर 2025

Subhi
5 Dec 2025 6:27 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 5 दिसंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 14, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण प्रतिपदा, शुक्रवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 20, जमादि उल्लावल 13, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ।

सिद्धि योग प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 48 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 5 दिसंबर 2025 : सुबह में 6 बजकर 59 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 5 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 24 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 5 दिसंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट से। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक इसके बाद 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात में 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 5 दिसंबर 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 17 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 4 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक।

आज का उपाय : आज लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।


Next Story
null