धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 26 दिसंबर 2025

Subhi
26 Dec 2025 6:22 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 26 दिसंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति पौष 05, शक संवत 1947, पौष, शुक्ल, षष्ठी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 12, रज्जब 05, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 दिसंबर 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

षष्ठी तिथि मध्याह्न 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र प्रातः 09 बजे तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ

सिद्धि योग 02 बजकर 01 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। तैतिल करण दोपहर 01 बजकर 44 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।

आज के व्रत त्योहार - अनुरूपा षष्ठी, वीर बाल दिवस, जोड़ मेला (पंजाब)।

सूर्योदय का समय 26 दिसंबर 2025 : सुबह में 7 बजकर 11 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 26 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 31 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 26 दिसंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 26 दिसंबर 2025 :

सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 9 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 04 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 57 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : "ओम श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।।

Next Story