धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 25 दिसंबर 2025

Subhi
25 Dec 2025 6:18 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 25 दिसंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति पौष 04, शक संवत 1947, पौष, शुक्ल, पंचमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 11, रज्जब 04, हिजरी 1447

(मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 दिसंबर 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 01 बजकर 30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक। पंचमी तिथि दिन के 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 18 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग अपराह्न 03 बजकर 13 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। बालव करण दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार- तुलसी पूजन दिवस क्रिसमस दिवस।

सूर्योदय का समय 25 दिसंबर 2025 : सुबह में 7 बजकर 11 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 25 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 30 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 25 दिसंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 6 बजकर 17 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 25 दिसंबर 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 8 बजकर 28 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 19 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 46 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय : आज ओम वृं बृहस्पतये नमः" या "ओम ऐं श्रीं बृहस्पतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।।

Next Story
null