धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 23 दिसंबर 2025

Subhi
23 Dec 2025 6:18 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 23 दिसंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति पौष 02, शक सम्वत् 1947, पौष, शुक्ला, तृतीया, मंगलवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 09, रज्जब 02, हिजरी 1447

(मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 23 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहूकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 05 बजकर 08 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग सायं 04 बजकर 30 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। गर करण दिन के 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार- अंगारकी चतुर्थी।

सूर्योदय का समय 23 दिसंबर 2025 : सुबह में 7 बजकर 10 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 23 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 29 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 23 दिसंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 दिसंबर 2025 :

दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर में 12 बजकर 20 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय : आज चमेली के तेल का दीपक हनुमानजी के सामने जलाएं।


Next Story