धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 15 दिसंबर 2025

Subhi
15 Dec 2025 6:17 AM IST
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग, 15 दिसंबर 2025
x

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 24, शक संवत 1947, पौष, कृष्ण एकादशी, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर पौष मास प्रविष्टे 01, जमादि उल आखिर 23, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 दिसंबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

एकादशी तिथि रात्रि 09 बजकर 20 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग मध्याह्न 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 04 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार - सफला एकादशी व्रत।

सूर्योदय का समय 15 दिसंबर 2025 : सुबह में 7 बजकर 6 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 15 दिसंबर 2025 : शाम में 5 बजकर 26 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 15 दिसंबर 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 41 मिनट मिनट तक। निशीथ काल रात में 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 दिसंबर 2025 :

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 6 मिनट से 8 बजकर 24 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 37 मिनट से 1 बजकर 18 मिनट तक।

आज का उपाय : आज किसी जरूरतमंद लोगों को दान पुण्य करें।


Next Story